उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवहन निगम काशीपुर में विजिलेंस की छापेमारी, रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम काशीपुर में विजिलेंस की टीम ने छापा माराl इस दौरान टीम ने एआरएम अनिल सैनी को नौ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा हैl टीम अनिल सैनी ने पूछताछ कर रही हैl अनुबंधित बसों के संचालक व शिकायतकर्त मनीष अग्रवाल से से अनुबंधित बसों के परिवर्तन के लिए पैसे की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRR के होनहार दिगम्बर ने एमएमए में जीता खिताब, विश्व मंच पर चमका नाम

शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 17-08-2024 को अनिल कुमार सैनी, सहायक महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमेरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के आवास की खाना तलाशी की जा रही है व पूछताछ जारी है।
उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर 24 X 7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा अपील की

यह भी पढ़ें 👉  SGRR के होनहार दिगम्बर ने एमएमए में जीता खिताब, विश्व मंच पर चमका नाम

The Latest

To Top