उत्तराखंड

उत्तराखंड दरोगा भर्ती परीक्षा भी विवादो में, विजिलेंस करेंगी भर्ती की जांच…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच जारी है। मामले में जहां अभी तक 23 लोग गिरफ्तार हुए है तो वहीं कई खुलासे हो रहे है।अब राज्य में 2015 – 16 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा भी विवादो में आ गई है।  भर्ती पर गंभीर आरोप लगे है तो वहीं पुलिस मुख्यालय ने शासन को विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में की जा रही जांच में एसटीएफ द्वारा कल पंतनगर विश्व विद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट estiblisemt ऑफिसर दिनेश चंद जोशी को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पूछताछ की गई। दरोगा भर्ती की परीक्षा भी पंतनगर विश्व विद्यालय द्वारा ही कराई गई थी। ऐसे में दरोगा भर्ती पर भी सवाल उठे है। बताया जा रहा है कि 2015 में हुई दरोगा भर्ती में 339 अभ्यर्थी परीक्षा देकर दरोगा बने थे। कहा जा रहा है कि मामले में अन्य भर्तियों में भी धांधली के अहम सुबूत हाथ लगे है और कई शिकायते भी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को पुलिस विंग को छोड़ किसी अन्य जांच एजेंसी से 2015 दरोगा भर्ती में गड़बड़ी आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष पारदर्शी जांच की प्रस्ताव भेजा था। उसी प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए गृह विभाग ने विजिलेंस को साल 2015 दारोगा भर्ती जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि विजिलेंस पुलिस विभाग के अधीन नहीं आता। यही कारण है कि मुख्यालय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए विजिलेंस को जांच सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर
258 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top