उत्तराखंड

उत्तराखंडः दो महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर घायल…

Tehri News: पर्वतीय अंचलों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। टिहरी जिले के प्रतापनगर विधानसभा में दो महिलाओं पर गुलदार ने हमला बोल दिया है। जिससे दोनों की हालात नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव (Tehri Community Health Center Lambgaon) में भर्ती किया है, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं गांव में दहशत है। ग्रामीणों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुड़ी गांव (Tehri Pratapnagar Kudi Village) में कुछ महिलाएं पशुओं के लिए चारापति लेने जंगल गई थी, इसी दौरान कैडीगाड़ तोक के पास झाड़ियों में छुपे गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिलाओं की चीख सुन साथ में गई अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। महिलाओं और ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में उपचार के लिए भर्ती किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

घायल महिलाओं के नाम जमुना देवी पत्नी विजेंद्र सिंह रावत और रेखा देवी पत्नी रमेश लाल निवासी कुड़ी गांव (प्रतापनगर) बताया जा रहा है कि गुलदार के हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं, दोनों महिलाओं का उपचार किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणो में जहां आक्रोश है वहीं क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top