उत्तराखंड

Breaking:टिहरी मे गूलर-गजा मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक की मौत,मचा कोहराम,,

टिहरी। टिहरी के दोगी पट्टी के गूलर-गजा मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। साईं मंदिर के पास एक सवारी मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मैक्स में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश  AIIMS भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

शनिवार को देर शाम ऋषिकेश के श्यामपुर से सुबह एक मैक्स सवारी को लेकर टिहरी गढ़वाल की दोगी पट्टी के भांगला गांव के लिए रवाना हुई। भांगला गांव पहुंचने के बाद मैक्स चालक सवारी के साथ घेराधार से कुछ सामान लेने के लिए वापस निकला। घेराधार से लौटते समय शाम को भांगला गांव से पहले साईं मंदिर के पास मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

शिवपुरी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि दुर्घटना में टिहरी गढ़वाल के दोगी पट्टी के मूढ़ी भांगला निवासी रामस्वरूप गैरोला पुत्र देवानंद गैरोला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक सुरेंद्र दत्त गैरोला पुत्र श्यामलाल गैरोला गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
77 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top