उत्तराखंड

उत्तरकाशी हादसाः घायलों की मदद को आगे आए सीएम धामी, हेलीकॉप्टर से भेजा एम्स,,

उत्तरकाशीः उत्तरकाशी ज़िले की मोरी तहसील के एक गांव में चट्टानी मलबे में दबी महिलाओं के लिए सीएम धामी आगे आए है। सीएम धामी के निर्देश पर उत्तरकाशी की घायल महिलाओं को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मोरी तहसील में बुधवार सुबह मनरेगा के तहत काम करने जा रहीं पांच महिलाएं दब गई थी। इनमें से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और बाकी चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें एयरलिफ्ट एम्स ऋषिकेश में रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

बताया जा रहा है कि हालात नाज़ुक होते देख पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मोर्चा संभाला और सीएम धामी से एयर लिफ्ट करने की मांग की। जिसके बाद  हेलीकॉप्टर की मदद से घायलों को एम्स पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

95 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top