उत्तराखंड

उत्तराखंडः पुलिस चौकी के सामने दरोगा को वाहन ने रौंदा, मौत से मचा कोहराम,,

चंपावतः उत्तराखंड में हादसो़ं का सिलसिला जारी है। चंपावत से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बनबसा थाने में विशेष श्रेणी दरोगा पद पर तैनात एक महिला दरोगा विजयलक्ष्मी को बुधवार दोपहर एक कैंटर ने गेट के सामने रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई है। दरोगा की मौत से परिवार सहित पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बनबसा थाने में तैनात विशेष श्रेणी दरोगा विजयलक्ष्मी (59) पत्नी श्याम राम बुधवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे ड्यूटी कर थाने से अपने घर फागपुर बनबसा को जाने को निकली ही थी कि खटीमा की ओर से आ रहे कैंटर संख्या यूके 05 सीए 1535 ने थाना गेट के सामने ही बुरी तरह से रौंद दिया। गंभीर हालत में साथी कर्मचारी उसे टनकपुर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने महिला दरोगा को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

वहीं पुलिस ने मौके से कैंटर समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना से पुलिस परिवार में मातम का माहौल है। महिला दरोगा आने वाले दिसंबर में रिटायर होने वाली थी। घटना से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि घटना दुखद है। पुलिस परिवार स्वजनों के साथ है। कैंटर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्वजनों को ढांढस बंधाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
123 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top