उत्तराखंड

किकबॉक्सिंग के राष्ट्रीय अखाड़े में उत्तराखंड का जलवा, तीन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण

नेशनल/ राष्ट्रीय स्तर की किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्रदेश की खेल प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय कराया है। वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में इंदौर, मध्य प्रदेश में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित पांच दिवसीय सीनियर एंड मास्टर्स नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप तथा प्रथम नेशनल पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शिवानी देवभूमि फाइट क्लब के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय फलक पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।

सीनियर वर्ग के रिंग इवेंट में प्रिया वर्मा ने LK-65 किलोग्राम भार वर्ग में केरल, तेलंगाना और राजस्थान के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सान्या ने FC-60 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की खिलाड़ी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप, कंबोडिया के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिली यह सफलता उत्तराखंड की महिला खिलाड़ियों की बढ़ती खेल क्षमता और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने की उनकी संभावनाओं को भी रेखांकित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

इसी प्रतियोगिता में देश में पहली बार आयोजित नेशनल पैरा किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप ने खेलों में समावेशिता और समान अवसर की नई तस्वीर प्रस्तुत की। इस ऐतिहासिक आयोजन में शिवानी देवभूमि फाइट क्लब के ताजबर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उनका प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि रहा, बल्कि यह संदेश भी देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर दिव्यांग खिलाड़ी भी प्रतिस्पर्धी खेलों में उत्कृष्ट मुकाम हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

उत्तराखंड के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, Zydus Foundation, उत्तराखंड किकबॉक्सिंग कोच विपिन डोगरा, इंटरनेशनल रेफरी शिवानी गुप्ता, शिवानी देवभूमि फाइट क्लब के अध्यक्ष सतवीर सिंह तौमर, उत्तराखंड एमेच्योर किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कोटनाला, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मल तथा सचिव सतेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

The Latest

To Top