उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड से आज रुखसत होगा मानसून, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में मानसून विदाई की ओर है। प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम सामान्य बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड के साथ ही मैदानी क्षेत्र उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल 5 अक्टूबर तक राज्य में इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

 

आज ऐसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, गंगा व अन्य नदियों के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अभियान

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज शनिवार 30 सितंबर को प्रदेश भर में मौसम का मिजाज सामान्य बना रहेगा। राज्य के पांच जनपदों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने और रिमझिम वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज इन जिलों में रिमझिम बारिश के बीच उत्तराखंड से मानसून की विदाई भी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  "श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने बच्चों के लिए लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर"

 

5 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 5 अक्टूबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश से मानसून की विदाई अंतिम चरण में है आज उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो जाएगी। जिसकी अधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 5 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज सामान्य बना रहेगा वहीं एक और दो अक्टूबर को राज्य के नैनीताल पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की चट्टानों को चीरती भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग तैयार — समय से पहले रचा इतिहास!

The Latest

To Top