उत्तराखंड

उत्तराखंड रोडवेज की यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल…

Uttarakhand News: दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून से दिल्ली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए है। घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली के लिए निकली रोडवेज की वाल्वो बस मुजफ्फरनगर के खतौली में रात डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त। बस की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हुई है। इस दौरान बस नहर में गिरने से बाल-बाल बची।इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक और परिचालक गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद पीछे से आ रही दूसरी वाल्वो से दिल्‍ली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
70 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top