उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन लोगों के खातों में खाते में सरकार सीधे भेज रही दस-दस हजार रूपये, जानें योजना…

ऋषिकेश- कोरोनाकाल के दौरान तत्कालीन प्रदेश सरकार द्वारा रेहड़ी पटरी वालों की मदद के लिए दी गई सहायता से ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 173 लोग लाभान्वित हुए। सोमवार को महापौर अनिता ममगाई द्वारा नगर निगम प्रांगण में सरकार की और से दिए गये अनुदान राशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और दूरदर्शिता के चलते जहां पूरी दुनिया की टीकाकरण एवं दवाईयों में मदद कर भारत देश की विश्व गुरू की छवि मजबूत हुई वहीं उत्तराखंड सरकार द्वारा भी कोरोना पीड़ितों उनके तीमारदारों सहित आर्थिक मंदी से जूझने वाले हर वर्ग की हर संभव मदद की गई। वैंडर्स के लिए सरकार की और से पांच माह तक दो हजार रूपये देने की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना में पंजीकृत ऐसे 173 लोग लाभान्वित हुए हैं जिनके खाते में सरकार द्वारा सीधे दस-दस हजार रूपये भेजे जाने की शुरुआत कर दी गई है। इस अवसर पर प्रभारी सहायक नगर आयुक्त आनंद मिश्रवान, वरुण मल्होत्रा, राजू गुप्ता, चुनूं लाल गुप्ता,राजेश जयसवाल, राजकुमार गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सरल चौहान, कमलेश चौहान, लाखों देवी, अनिल, श्यामलाल, सुनीता देवी, अनीता देवी आदि मोजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार
62 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top