उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से रेल सेवा के विस्तार का आग्रह किया

रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों और पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा। साथ ही, पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

 

हाइलाइट्स :

  • पुष्कर सिंह धामी ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करी।
  • पुष्कर सिंह धामी ने अश्विनी वैष्णव से उत्तराखंड में रेल सेवा सुदृढ़ करने का आग्रह किया।
  • रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों और पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा।
यह भी पढ़ें 👉  दिलाराम चौक पर ‘तोड़फोड़’ की कानाफूसी पर तिवारी का करारा जवाब—‘काम विकास का है, विवाद का नहीं

नई दिल्ली।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके राज्य में रेल सेवा सुदृढ़ करने का आग्रह किया। उन्होंने रेल मंत्री से उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए हैं, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन, पहाड़ी क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के लिए टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन का निर्माण शामिल है.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नशे पर डीएम की सर्जिकल स्ट्राइक: राज्य का पहला 30-बैडेड रिहैब सेंटर शुरू,मेडिकल स्टोर से कॉलेज तक कड़ी निगरानी

पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने के लिए सीधी रेल सेवा की शुरुआत करने का और दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का और जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा की भी तैयारी की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  DM सविन बंसल की सख्ती: अनियमितता पकड़ी, देवभूमि CSC सेंटर तत्काल सील

मुख्यमंत्री ने यह बताया कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों और पर्यटकों के लिए यातायात में सुगमता होगी और यह पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। उन्होंने रेल मंत्री को हर संभाव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

 

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top