उत्तराखंड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से रेल सेवा के विस्तार का आग्रह किया

रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों और पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा। साथ ही, पर्यटन प्रमुख राज्य होने के कारण उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

 

हाइलाइट्स :

  • पुष्कर सिंह धामी ने अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करी।
  • पुष्कर सिंह धामी ने अश्विनी वैष्णव से उत्तराखंड में रेल सेवा सुदृढ़ करने का आग्रह किया।
  • रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों और पर्यटकों के लिए आने वाले समय में यातायात सुगम होगा।
यह भी पढ़ें 👉  हिमालय की चट्टानों को चीरती भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग तैयार — समय से पहले रचा इतिहास!

नई दिल्ली।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यहां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करके राज्य में रेल सेवा सुदृढ़ करने का आग्रह किया। उन्होंने रेल मंत्री से उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए हैं, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन, पहाड़ी क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के लिए टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन का निर्माण शामिल है.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: त्रिस्तरीय पंचायत...इस बार उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर जिले में बनेंगे ओबीसी के सबसे ज्यादा प्रधान

पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने के लिए सीधी रेल सेवा की शुरुआत करने का और दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का और जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा की भी तैयारी की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  "श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने बच्चों के लिए लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर"

मुख्यमंत्री ने यह बताया कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों और पर्यटकों के लिए यातायात में सुगमता होगी और यह पर्यटन उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा। उन्होंने रेल मंत्री को हर संभाव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

 

The Latest

To Top