उत्तराखंड

Uttarakahnd Weather Update: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का शुरू, रात में बढ़ी ठिठुरन; आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है।  तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। सुबह और रात को ठंडक बढ़ने लगी है। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 15 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम साफ बने रहने की संभावना है, रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड का एहसास लोग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देश पर गैस की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 17 एजेंसियों पर छापा, 19 सिलेंडर जब्त

रात में मौसम होगा ठंडा

मौसम विभाग का कहना है कि अब लगातार स्थिति सुधरेगी और शाम के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास होने लगेगा। सुबह आर्द्रता 85 प्रतिशत व दोपहर बाद 42 प्रतिशत दर्ज की गई। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम 19.2 , काशीपुर का अधिकतम तापमान 34.3 व न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम आंशिक तौर पर साफ बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई में झलकी उत्तराखंड की संस्कृति, डॉ. राजे सिंह नेगी बोले—राजकीय लोकपर्व का मिले दर्जा

चोटियों पर होने लगी बर्फबारी

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमपात होने से धीरे-धीरे ठंडक भी बढ़ने लगी है। अक्टूबर के आखिरी तक निचले इलाकों में भी बर्फबारी भी शुरु हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामलाल नौटियाल ‘लब्बू’ बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

The Latest

To Top