उत्तराखंड

Breaking : पूर्व राज्यमंत्री कोठारी के कुलदेवता मंदिर में चोरों ने की सेंधमारी, प्रतिमाओं को ले उड़े चोर,,

ऋषिकेश। गंगा विहार में बेखौफ चोरों ने गंगा विहार स्थित पूर्व राज्यमंत्री भगतराम कोठारी के निजी मंदिर को निशाना बना दिया। उन्होंने मंदिर से कुल देवताओं की डोली और मूर्तियों समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। शिकायत पर अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के पहचान के प्रयास में जुटी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक पूर्व राज्यमंत्री भगत राम कोठारी ने शिकायत दी कि अज्ञातों ने मंदिर से कुल देवाताओं की डोली, शिव पार्वती की दो मूर्ति, दुर्गा, लक्ष्मी, गणेश की तीन मूर्ति, दो छत्र, हाथ का कड़ा और अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे ₹2 करोड़

वहीं, गंगा विहार में हुई इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पूर्व राज्यमंत्री का मंदिर ही सुरक्षित नहीं है, तो उनका क्या होगा। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था को चौकस करने की मांग की है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि अज्ञातों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दावा किया कि जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे ₹2 करोड़

वहीं पूर्व राज्य मंत्री भगतराम कोठारी ने बताया कि उनके घर के भीतर अपना एक काफी पुराना सिद्ध मंदिर है, जिसमें कई देवी-देवताओं की मूर्तियां,डोली और पूर्वजों के कड़े रखे हुए थे, 26 मार्च की रात को कुछ अज्ञात चोरों ने आस्था पथ की ओर से ग्रिल तोड़ते हुए आंगन में घुसे और मंदिर के भीतर रखी बेशकीमती देवी देवताओं की मूर्तियों सहित पूर्वजों करें और कई कीमती सामान चोरी कर लिए हैं,सीसीटीवी फुटेज में चोरों को साफ देखा जा सकता है, पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का बड़ा ऐलान: परमवीर चक्र विजेताओं को अब मिलेंगे ₹2 करोड़
85 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top