उत्तराखंड

एक्शन में उत्तराखंड सरकार, शिक्षकों को लिए जारी किए ये सख्त आदेश, ऐसा करने पर होगी तुरंत कठोर कार्यवाही

देहरादूनः उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए सरकार सख्त हो गई है। बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने  के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त आदेश जारी किया है। अगर अब कोई भी शिक्षक स्कूल में शराब पीकर आएगा तो उसपर कड़ी कार्रवाही की जाएगी। वो भी तुरंत । शासन ने ये आदेश पौड़ी के नशेड़ी प्रिंसपल के वीडियो वायरल होने पर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में परीक्षा तनाव पर योग का प्रहार, छात्रों को मिला मानसिक मजबूती का मंत्र

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना ने सचिव विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखंड महानिदेशक विद्यालय शिक्षा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा सहित सभी अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित कर निर्देश दिए हैं। जिसके अनुसार सभी मंडलीय जनपद एवं विकास खंड स्तरीय शिक्षा अधिकारियों को इस तरह की स्थिति उत्पन्न होने पर शिक्षकों, कार्मिकों और कार्यालय कर्मचारियों को पर तुरंत कठोर कार्यवाही करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें 👉  बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश: बिना अनुमति चल रही मस्जिद-मदरसा गतिविधियों पर एमडीडीए का शिकंजा

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में लिखा है कहा कि स्कूलों में देश और राज्य का भविष्य तैयार होता है। स्कूलों से घर परिवार के सपने साकार होते हैं। मदिरा सेवन कर बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक राष्ट्र निर्माण की बुनियाद को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मदिरा सेवन या नशे में शिक्षकों कार्मिकों और कार्यालय समय में कर्मचारियों को पाए जाने में तत्काल उत्तरांचल राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  DM डॉ. आशीष चौहान का बड़ा फैसला, हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
111 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top