उत्तराखंड

हादसा:सड़क हादसे मे दो टीचर की मौत, एक घायल

देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में आज देर शाम एक सड़क हादसे में एक शिक्षक और एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य शिक्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। तीनों शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकीय इंटर काॅलेज पलेठी में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की सख्ती: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को दी हरी झंडी

देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पलेठी डोबलियालो के निकट हनुमान मंदिर के पास मंगलवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में श्रीनगर निवासी शिक्षक अर्जुन सिंह रावत (45) पुत्र विजय सिंह रावत और शिक्षिका अनिता नेगी (46) पत्नी संतोष नेगी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, श्रीनगर निवासी अनिता ममगाईं (54 ) पत्नी अवनीश ममगाईं गंभीर रूप से घायल हो गई। विधायक विनोद कंडारी घायल को अपनी कार से बेस अस्पताल ले गए। हिंडोलाखान थाने की पुलिस ने घायल और शवों के स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना का सफल संचालन, THDC ने बढ़ाया देश का मान
[banner id="12204"]

The Latest

[banner id="12204"]
To Top