उत्तराखंड

नेपाल-चीन को जोड़ने वाला तिंकर नाका जल्द खुलेगा, बनी सहमती

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला जिले का नेपाल-चीन को जोड़ने वाला तिंकर नाका जल्द खुलेगा। कोरोनाकाल से बंद पड़े इस नाके को खोलने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है। 20 जून के बाद झूलापुल के जरिये इस नाके पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

नेपाल के लिए तिंकर नाका व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक में वर्ष 2020 से बंद इस नाके को दोबारा खोलने की सहमति बन गई है। चीन के तिब्बत से जुड़े तिंकर नाके को खोलने के लिए चीन के तिब्बत के बुरांगकाउंटी के जनप्रतिनिधि, सुरक्षा अधिकारी और नेपाल के दार्चुला जिले के प्रमुख जिला अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई जिसमें तिंकर झूला पुल को 20 जून के बाद दोबारा खोलने पर सहमति बनी।
दार्चुला जिले के प्रमुख जिला अधिकारी यज्ञराज जोशी ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच वार्ता में दोनों देशों को जोड़ने वाले तिंकर नाके को दोबारा खोलने पर सहमति बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

The Latest

To Top