उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को लेकर वाहनों चालको को बरतनी होगी सावधानी, दिए गए ये निर्देश

मानसूनी सीजन में चारधाम यात्रा को लेकर नोडल अफसर सुनील शर्मा ने सुरक्षित संचालन के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सभी चालकों को सतर्क किया गया है। उन्हें बताया गया कि यात्राकाल में उन्हें क्या सावधानियां बरतनी हैं।

जारी निर्देशों में कहा गया कि यात्राकाल में बारिश में भूस्खलन और बादल फटने का खतरे के मद्देनजर सभी वाहन चालक मौसम साफ होने का इंतजार करें। ये सुनिश्चित कर लें कि वाहन के महत्वपूर्ण यंत्र जैसे हेडलाइट, टेल लाइट, डिपर और वाइपर ठीक से काम कर रहे हों। बारिश में पर्वतीय मार्गों पर धीमी गति से वाहन चलाएं क्योंकि ब्रेक सिस्टम स्लो काम करताा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में यज्ञ के साथ 425 नवप्रवेशित विद्यार्थियों की नई शैक्षणिक यात्रा शुरू

बारिश में पर्वतीय मार्गों पर वाहन चलाते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन की हेडलाइट ऑन हो और आगे-पीछे के शीशे के वाइपर चलते हुए हों। वाहन चालक अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी पर वाहन का संचालन करें, ताकि इमरजेंसी ब्रेक मारने पर हादसा न हो। उन्होंने कहा, सड़क पर भरे हुए पानी से वाहन न निकालें।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, मसूरी में दो प्लेटफार्म सील

कहा, कई बार पानी के कारण टायर सड़क की सतह से पकड़ खो देते हैं, जिससे हादसा हो सकता है। उन्होंने वाहनों को हवादार रखने को भी कहा, ताकि शीशों को धुंध से बचाया जा सके। सभी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में देशभक्ति के सुरों ने जगाई राष्ट्र चेतना, विद्यार्थियों ने बांधा समां

The Latest

To Top