उत्तराखंड

देहरादून नगर निगम से फाइलों की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

देहरादून। देहरादून नगर निगम में अक्सर विवाद के मामले आते रहे हैं। लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने निगम प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

 

राजधानी के बीचोबीच और तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं के बावजूद नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से फाइलें चोरी हो गई हैं। फाइलें रिकॉर्ड रूम के ताले तोड़कर चोरी की गई हैं। चोरी हुई फाइलों में नगर निगम की करोड़ों रुपये की प्रापर्टी और विवादित जमीनों के कागज रखे हुए थे। नगर निगम चोरी के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में मेयर सुनील उनियाल गामा और मुख्य नगर अधिकारी मनुज गोयल ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

 

आपको बता दें कि नगर निगम के रिकार्ड रूम से करोड़ों रुपये की प्रापर्टी और विवादित जमीनों की फाइलें गायब होना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। बीते दिनों रिकॉर्ड रूम के ताले को तोड़कर फाइलों की चोरी की गई है। हालांकि अनुभाग में 8 कर्मचारी ड्यूटी पर रहते हैं और 24 घंटे सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहता है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी जगह-जगह लगे हुए हैं और चोरी की इस घटना से निगम प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खुल गई है। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है और मेयर सुनील उनियाल गामा तथा मुख्य नगर अधिकारी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र
101 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top