उत्तराखंड

दुःखद:रुद्रप्रयाग मे दरक गई चट्टान,काल का ग्रास बने दो इंसान,दुःखद

रूद्रप्रयाग। बद्रीनाथ के दर्शन कर वापस जा रहे तीर्थ यात्रियों के वाहन के ऊपर आज करीब 3:30 बजे एक बडा पत्थर गिर गया,जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उसी वाहन को तत्काल ही जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित किया। कोतलाली पुलिस मौके पर पहुँच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

बुधवार को दोपहर बाद 3:00 से जिले के कहीं हिस्सों में भारी तूफान और बारिश शुरू हुई इसी दौरान बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा से पहले वाहन संख्या DL 1VC 4832 पर भारी तूफान और तेज बारिश के बीच एक बड़ा पत्थर वाहन के ऊपर गिर गया। कोतवाली पुलिस प्रभारी राजेन्द्र रौतेला ने बताया कि वाहन चालक द्वारा तत्काल ही वाहन को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा दो लोगों को अमित सिकन्दर (62) व बुद्ध देव मजमूदार (74) को मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ियों की श्रद्धा का महासैलाब, नीलकंठ में आस्था का अभूतपूर्व संगम

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top