उत्तराखंड

जुनून:छाम गांव के रिटायर्ड शिक्षक मे दिखा देशभक्ति का जुनून,घर पर मनाया विधिविधान से आजादी का दिवस,,

टिहरी। आज पूरे देश मे स्वतंत्रता दिवस की धूम है,हर एक नागरिक अपने अपने अंदाज मे इस आजादी के पर्व को मना रहा है।
लेकिन देवप्रयाग हिंडोलखाल के छाम गांव मे एक रिटायर्ड प्रिंसिपल पी.एल रतूड़ी ने इसे अकेले अपने निवास स्थान पर विधि विधान से मनाया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

खास बात यह है कि 39 साल मे अलग अलग राजकीय शिक्षण संस्थानों मे सेवा देने के दौरान स्कूलों मे जिस प्रकार से स्वतंत्रता दिवस को विधि विधान से मनाया जाता है, उसी अंदाज एवं विधान से आज उन्होंने अपने निवास स्थान पर आजादी का दिवस अकेले मनाया।निश्चित समय पर ध्वज को बांधना,निश्चिच् समय पर ध्वजारोहण करना, 52 सेकण्ड के अंतरला मे राष्ट्रगान का गायन करना तदोपरांत देश भक्ति के नारे लगाना एक सच्चे देश भक्त की और शिक्षक की झलक दिखा गया। साथ मे कोई हो न हो लेकिन देश साथ मे है और मै देश के साथ हूं उक्त पंक्तियों को चारितार्थ करते हुए शिक्षक की इस नियमावली के सभी मुरीद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

“ऐसे देश भक्तों को ठेठ पहाड़ी दिल से बार बार सैलूट करता है। आजादी के पर्व की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं”

71 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top