उत्तराखंड

शादी की खुशियां मातम में बदली, जयमाला के दौरान दुल्हे को लगी गोली, मचा कोहराम…

भीमताल: शादी की खुशियां हो दूल्हा जयमाला करने जा रहा हो और इस बीच एक गोली चले सीधा दूल्हे को आकर लगे सोच  सकते है क्या मंजर होगा। ऐसा ही मामला नैनीताल से सामने आया है यहां खुशियों के मौके पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है क  भीमताल धारी ओखलकांडा के नालसन में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे को गोली लग गई । जिससे दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है। बारात में हड़कंप मच गया। तो दूल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट में सोमवार को जयमाला कार्यक्रम के दौरान अचानक गोली चली और दूल्हे की पीठ को रगड़ती हुई निकल गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस दौरान हुआ जब दूल्हा और दुल्हन को जयमाला के लिए घर की छत पर ले जाया गया। जयमाला के साथ दूल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफी चल रही थी। तभी अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। गोली  दूल्हे की पीठ में आ लगी। जिससे वहां हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

आनन-फानन में वैवाहिक कार्यक्रम रोक दिए गए। घायल दूल्हे को पाटी (चंपावत) में प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली किसने चलाई, इसका पता नहीं चल सका है। सूचना पर मुक्तेश्वर पुलिस और राजस्व पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी जुटाई।  घटना के बाद से गांव में दहशत है। दूल्हे के घायल होने पर खुशियों भरा माहौल एक पल में बदल गया। दुल्हन के पिता राम सिंह बेहोश हो गए तो दुल्हन का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top