उत्तराखंड

Breaking:ऋषिकेश के नामी कालेज डायरेक्टर को ठग दोस्तों ने लगाई सेंध,पुलिस दौड़ शुरू

देहरादून। ऋषिकेश में एक फेमस कॉलेज समूह के डायरेक्टर के साथ उसके कई वर्षों से संपर्क में रहे दोस्तों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर बड़ा धोखा कर दिया। उन्हें राजपुर रोड इलाके में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर दोस्तों ने फर्जी दस्तावेजों के साथ एक जमीन दिखाकर 24 लाख रुपए ठग लिए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

कॉलेज डायरेक्टर ने जमीन के दस्तावेजों और फिजिकल लोकेशन की जांच कराई तो दस्तावेज नकली और जमीन किसी और की निकली। पांच वर्षों से खास दोस्त बनकर साथ रहने वालों ने 24 लाख रुपए ले लिए थे, जमीन फर्जी निकलने पर डायरेक्टर ने रकम वापस मांगी तो दोस्तों ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिए। उनके साथ इस ठगी में शामिल एक युवक देहरादून के ही सहसपुर का और दूसरा दिल्ली का और तीसरा जयपुर का रहने वाला है। थक हारकर पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब पुलिस को तीनों ठगों की तलाश है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

 

82 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top