उत्तराखंड

वारदात:पौड़ी मे पिता की इस करतूत से सहम गया है उत्तराखंड,सदमे मे परिजन,,

प्रदीप नेगी, पौड़ी ब्यूरो,,,

पौड़ी। जिले के सतपुली तहसील सतपुली के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय बालिका के साथ उसके ही पिता द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां राजस्व विभाग द्वारा दुस्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला तब पकड़ में आया जब दुष्कर्म बालिका की तबीयत खराब होने पर उसके पिता द्वारा उसे हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोली लाया गया। तब बालिका द्वारा अस्पताल के डाक्टरों को अपनी आपबीती सुनाई गई

यह भी पढ़ें 👉  "7 जून डेडलाइन, लापरवाही पर कार्रवाई तय; मानसून से पहले डीएम का बड़ा अल्टीमेटम"

जिसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची और राजस्व उप निरीक्षक अमित नेगी द्वारा मौके पर बालिका के पिता को गिरफ्तार किया गया। उप जिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि बालिका के बयानों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लेते हुए 3/4 पोस्को 376 में मामला दर्ज कर दिया गया और आरोपी को जेल भेज दिया गया
वहीं उक्त मामले को रेगुलर पुलिस को स्थांतरित किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म, ज्योतिष और राजनीति का संगम: दलीप रावत व आचार्य दैवज्ञ की मुलाकात बनी चर्चा का विषय
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top