उत्तराखंड

टिहरीः वन विभाग मुस्तैद, प्रशिक्षु, वन आरक्षियों को दिया शस्त्र प्रशिक्षण

टिहरी: पुलिस लाईन चंबा में वन विभाग के प्रशिक्षु, वन आरक्षियों को शस्त्र सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में नरेन्द्रनगर वन प्रभाग,टिहरी वन प्रभाग,राजाजी टाईगर रिजर्व ,टिहरी डैम वन प्रभाग के प्रशिक्षु ने प्रशिक्षण लिया है। प्रशिक्षण का अयोजन भागीरथी वृत के वन संरक्षक धीरज पाण्डेय तथा एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर के संयुक्त प्रयास द्वारा किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

पुलिस लाईन चंबा के प्रशिक्षक सत्यपाल सिंह रावत ( दरोगा ) द्वारा ये प्रशिक्षण दिया गया। उनके द्वारा शस्त्रों की हैंडलिंग , रख – रखाव इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में नरेन्द्रनगर वन प्रभाग के 23 , टिहरी वन प्रभाग के 19 , राजाजी टाईगर रिजर्व के 5 तथा टिहरी डैम वन प्रभाग के 3 प्रशिक्षु वन आरक्षी शामिल रहें। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक धीरज पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण अति आवश्यक है , इस प्रकार के प्रशिक्षण से प्रशिक्षु वन आरक्षियों को अपने कर्तव्य निर्वहन में सहायता मिलेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

कार्यक्रम में मनमोहन सिंह बिष्ट उप प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्रनगर उप वन प्रभाग, विवेक जोशी वन क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर , आशीष डिमरी वन क्षेत्राधिकारी टिहरी , आशीष नौटियाल वन क्षेत्राधिकारी घनसाली तथा प्रबोध पाण्डेय वन क्षेत्राधिकारी चंबा उपस्थित रहें ।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी
121 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top