उत्तराखंड

उत्तराखंड: बर्थडे पार्टी से लौट रहे बहन-भाई दर्दनाक हादसे का शिकार, बहन की मौत, भाई घायल

हल्द्वानी: उत्तराखंड हादसों का राज्य बनता जा रहा है। यहां सड़क हादसों पर लगाम लगा पाना तो जैसे अब नामुमकिन सा लगने लगा है। दर्दनाक हादसे की खबर हल्द्वानी से आ रही है। यहां कोटाबाग निवासी भाई-बहन सड़क हादसे का शिकार हो गए। भवाली से बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे दोनों भाई बहनों में से बहन की मौत हो गई है। जबकि भाई घायल है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  आम महोत्सव से धामी का किसान मंत्र, बोले—अन्नदाता ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटाबाग के मूसाबंगर गांव के रहने वाले विजय बुधलाकोटी पुत्र कमल बुधलाकोटी मंगलवार को बाइक से जीजा के जन्मदिन के लिए भवाली गया हुआ था। वह अपनी 21 वर्षीय बहन आकांक्षा के साथ गया था। बुधवार को जब वह वापस लौट रहा था तो नैनीताल रोड पर घटगढ़ के पास बाइक के ब्रेक अचानक से फेल हो गए। ब्रेक फेल होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसे में विजय कच्ची रोड पर जबकि आकांक्षा पत्थरों में जाकर गिर गई। जिसकी वजह से आकांक्षा के मुंह और सिर में गंभीर चोटें आई। बाद में आनन-फानन में राहगीरों ने दोनों को अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  आम महोत्सव से धामी का किसान मंत्र, बोले—अन्नदाता ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकांक्षा को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसका भाई प्राथमिक उपचार के बाद फिलहाल सही हालत में है। कमल बुधलाकोटी की कालाढूंगी में आभूषण की दुकान है। परिवार में बेटी की मौत से कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आम महोत्सव से धामी का किसान मंत्र, बोले—अन्नदाता ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top