उत्तराखंड

ऋषिकेश- स्कूल से लौट रहे छात्र पर डंडे और ईंटों से हमला, हालत गंभीर,,

ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे एक छात्र पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है। स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं हमला करने वाले एक युवक को धर दबोचा है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारत विहार ऋषिकेश निवासी उमेद अली (17 वर्ष) आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र है। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद उमेर अली अपने घर लौट रहा था। इस दौरान 10-12 युवकों ने स्टेडिया फैक्ट्री के पास उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवकों ने छात्र पर डंडे और ईंट से वार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है बताया जा रहा है कि एक हमलावर को स्थानीय नागरिकों ने धर दबोचा है।  वहीं इस बीच अन्य हमलावर भाग गए है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना
6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top