Sports

चौथी इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में शेम लिटिल स्टार्स के विद्यार्थियों का दबदबा, जीते गोल्ड, रजत, और कास्य पदक,,

देहरादूनः मसूरी में राज कराते अकादमी के तत्वधान में चौथी इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैम्पियनशिप का आयोजन राधा कृष्णा मंदिर, मसूरी किया गया। जिसमें शेम लिटिल स्टार्स के विद्यार्थियों ने स्वर्ण, कास्य और रजत पदक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। बच्चों की उपलब्धि पर स्कूल और विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। बच्चों को स्कूल में सम्मानित भी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  DM डॉ. आशीष चौहान का बड़ा फैसला, हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग

बताया जा रहा है कि चौथी इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर से करीब 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें शेम् लिटिल स्टार्स के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। चैंपियनशिप में यशवर्धन गौतम- स्वर्ण, अग्रिता रावत- रजत व कांस्य, श्रधेय नैनवाल, हनू शर्मा व कनक खेडा – रजत, समृधी बचुवान, वेदांत रावत, वैदिक पोखरियाल, आयुष्मान कंडारी, कनक अग्रवाल, प्रावी अग्रवाल व श्रेया बिजल्वाण कांस्य पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश: बिना अनुमति चल रही मस्जिद-मदरसा गतिविधियों पर एमडीडीए का शिकंजा

बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से स्कूल और परिजनों का नाम रोशन किया है। बच्चों की कामयाबी और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पदक जीतने वाले बच्चों को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया है।  इस सम्मान समारोह में विद्यालय की प्रबंधक खुशबू पंवार, हेड मिस्ट्रेस प्रीति कोटियाल, कोच  चंद्र मोहन तिवारी,असीमा घोष आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  DM डॉ. आशीष चौहान का बड़ा फैसला, हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top