उत्तराखंड

शंभू पासवान ने हरी झंडी दिखाकर निकाली साइकिल रैली, World Zero Emission Day पर पर्यावरण जागरूकता बढ़ाई

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश ने World Zero Emission Day के अवसर पर शहर में साइकिल रैली का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। महापौर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने आईएसबीटी से सुबह 7 बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में रेड राइडर्स, ब्ल्यू राइडर्स और पहाड़ी पैडलर्स साइकिलिस्ट ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया। लगभग 15 किलोमीटर लंबी इस यात्रा का मार्ग हरिद्वार रोड, कोयल घाटी, एम्स ऋषिकेश, सीमा डेंटल और आईडीपीएल होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण में समाप्त हुआ। इसका उद्देश्य लोगों को साइकिल जैसे पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधनों को अपनाने और स्वच्छ वायु के लिए प्रेरित करना था।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

रैली के समापन अवसर पर महापौर शंभू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश पर्यावरण और स्वच्छता के दृष्टिकोण से एक आकर्षक शहर बनता जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे साइकिल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं, सुबह की सैर और व्यायाम को अपनाएं और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में समर्पित साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, ताकि पर्यटक और स्थानीय लोग सुरक्षित रूप से साइकिलिंग कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

इस अवसर पर राजनीतिक सौहार्द की झलक भी देखने को मिली। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने रेड राइडर ग्रुप के माध्यम से रैली में भाग लिया और कहा कि नगर निगम द्वारा आयोजित यह सांकेतिक रैली शहर में जीरो एमिशन वाहनों के महत्व को दर्शाती है। उनके साथ वरिष्ठ सदस्य बूटा सिंह, देवेंद्र राजपूत, पंकज अरोड़ा, नीरज शर्मा और शैलेंद्र भंडारी ने भी हिस्सा लिया।

नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि नगर निगम और शहरी विकास विभाग मिलकर स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके लिए “Proud to be a Cyclist” और “Respect the Cyclist” जैसे प्रचार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली सांकेतिक थी और जल्द ही शहर में बड़ी साइकिल रैली आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स–टीएचडीसी की साझेदारी बनी टिहरी की सेहत की नई ताकत, अब हर बुधवार गांव के करीब मिलेगा विशेषज्ञ उपचार

रैली के आयोजन में सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, सफाई निरीक्षक अमित नेगी, अभिषेक मल्होत्रा, गुरमीत सिंह, दीपक सेमवाल और अन्य निगम कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

The Latest

To Top