उत्तराखंड

SGRRU खेलोत्सव-2025: तीसरे दिन बास्केटबॉल और क्रिकेट में जबरदस्त मुकाबला

ऋषिकेश। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव का तीसरा दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबाल, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के नाम रहा। बालक और बालिका वर्ग के खेलों में छात्राओं और छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बालिका वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कॉमर्स स्टडीज को पराजित किया। बालिका वर्ग क्रिकेट में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस ने फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस ने आखिरी ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  रामलाल नौटियाल ‘लब्बू’ बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष

बालक वर्ग वॉलीबाल में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल साइंसेज ने स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस को 21-18, 21-19 से हराया।

टेबल टेनिस सिंगल्स में भी धाकड़ मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में अंशिका रावत (स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंस) ने बबली रावत (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) को पराजित किया, वहीं बालक वर्ग में विख्यात (स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हेल्थ साइंसेज) ने चन्द्रभान सिंह (स्कूल ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज) को हराया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देश पर गैस की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 17 एजेंसियों पर छापा, 19 सिलेंडर जब्त

बालक वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी को शिकस्त दी।

बैडमिंटन में बालक वर्ग में अभिषेक (स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग) ने तनिष्क (स्कूल ऑफ फार्मेसी) को हराया। बालिका वर्ग में नायसा (स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड हेल्थ साइंसेज) ने प्रिया (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) को मात दी।

यह भी पढ़ें 👉  फूलदेई में झलकी उत्तराखंड की संस्कृति, डॉ. राजे सिंह नेगी बोले—राजकीय लोकपर्व का मिले दर्जा

तीसरे दिन के इन मुकाबलों ने खेलोत्सव में नई रोमांचक ऊँचाईयों को छुआ और दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन का अनुभव कराया।

The Latest

To Top