उत्तराखंड

पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी का संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में चयन, एक बार फिर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी ने एक बार फिर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। उनका चयन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए किया गया है। पौड़ी गढ़वाल के देवराना गांव के मूल निवासी तेज प्रकाश देवरानी फिलहाल नई दिल्ली में सीबीआई नीति प्रभाग में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। मिशन के लिए परीक्षा संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों की एक टीम द्वारा आईटीबीपी, नई दिल्ली में 10 जून से 16 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सभी राज्य पुलिस सेवाओं, केंद्रीय पुलिस सेवाओं और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने भाग लिया था। कुल 163 अधिकारियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से डीएसपी देवरानी ने 14वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

तेज प्रकाश देवरानी इससे पहले 2019 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भी चुने गए थे। इस दौरान उनकी उपलब्धियों के लिए 2019 में संयुक्त राष्ट्र पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें अगस्त 2016 में राष्ट्रपति की ओर से सराहनीय सेवाओं के लिए भारतीय पुलिस पदक और स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया। देवरानी जल्द ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए रवाना होंगे। डीएसपी देवरानी का परिवार वर्तमान में साकेत कॉलोनी, ब्लॉक – ए, अजबपुर कलां देहरादून में रहते हैं। देवरानी जल्द ही दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top