उत्तराखंड

देखते ही देखते झील में समाया 100 साल पुराना हनुमान मंदिर; देखें

उत्तराखंड में बारिश आसमानी ‘आफत’ के रूप में जमकर बरस रही है।  जगह-जगह से भूस्खलन की तस्वीरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो श्रीनगर के फरासु से सामने आया है। यहां 100 साल पुराना हनुमान मंदिर पलक झपकते ही नदी में समा गया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

 

श्रीनगर जलविद्युत परियोजना द्वारा बनाई गई झील के कटान के कारण 100 साल पुराना हनुमान मंदिर और बरगद का पेड़ पलक झपकते ही झील में समा गया। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो अब वायरल भी हो रहा है। हालांकि, इस प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति को कुछ साल पहले ही बनाए गए नए मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद अब मंदिर के आस-पास रहने वाले परिवारों को भी डर सताने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु पूर्णिमा पर श्रीमहंत देवेंद्र दास जी ने दिया अध्यात्म का संदेश, कहा – “गुरु ही जीवन का प्रकाश हैं”

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top