उत्तराखंड

ऋषिकेश: गंगा में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद…

ऋषिकेश: तीर्थनगरी ऋषिकेश से बड़ी खबर आ रही है। गंगा में नहाते हुए 4 दिन पहले डूबे युवक का शव बरामद कर लिया है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही शव की पहचान के लिए परिजनों को सूचित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले एक युवक गंगा में डूब गया था। सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला डीप डाइविंग टीम मय उपकरणों समेत तत्काल ही मौके के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को बरामद कर लिया। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम ने शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तबसे एसडीआरएफ द्वारा तलाश की जा रही थी। लेकिन कुछ सुराग नहीं लग सका था।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि

बताया जा रहा है कि आज सुबह भी डीप डाइविंग टीम एसडीआरएफ द्वारा 4 दिन पहले गोवा बीच गंगा नदी में डूबे युवक रामांश पाठक के सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने घटनास्थल गोवा बीच से पशुलोक बैराज की ओर राफ्टिंग से सर्चिंग किया। जहां युवक का शव दिखा। शव की पहचान के लिए परिजनों को सूचित किया गया। शव 4 दिन पुराना लग रहा है , शव को जिला पुलिस के सुपर्द कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश चरण दास जी के महानिर्वाण दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 101 यूनिट रक्तदान से दी गुरु को श्रद्धांजलि
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top