उत्तराखंड

सौगातः सीएम ने बढ़ाया इन कर्मियों का मानदेय, मेयर ने बांटी मिठाई…

ऋषिकेश-नगर निगम के स्वच्छता प्रहरियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने पर मिठाई वितरित कर हर्ष जताया है। नगर निगम में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनिता ममगाई ने सीएम धामी का आभार जताते हुए ने कहा कि प्रदेश के मुखिया धामी ने सफाई कर्मियों के मानदेय में एकरूपता लाते हुए सभी सफाई कर्मचारियों का मानदेय ₹500 बड़ा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में शिक्षा की गुणवत्ता और परिणाम आधारित शिक्षण पर मंथन, शिक्षकों को मिला नवाचार का मंत्र

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने हमेशा समाज के गरीब कमजोर तबके के लिए योजनाएं बनाई हैं। उन योजनाओं को क्रियान्वित भी किया है उनके द्वारा उत्तराखंड मे हजारों सफाई कर्मचारियों को मानदेय बढ़ाने की जो सौगात मिली है।उन्होंने विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए अब और अधिक उत्साह के साथ स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

उन्होंने कहा कि,यात्रा के सफलतापूर्वक संचालित होने के बाद स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया जायेगा।इस दौरान सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल,अभिषेक मल्होत्रा, सुभाष सेमवाल, संतोष गुसाईं, नरेश खेरवाल,राकेश खेरवाल मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार,विनोद,अमित कुमार,राजेश ,विनोद,विनेश, जितेंद्र, सुरेन्द्र, तीरथ, विक्रम, सुभाष आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top