उत्तराखंड

केदारघाटी में छठे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी, लोगों को पहुंचाया जा रहा चीरबासा

रूद्रप्रयागः केदारघाटी में रेस्क्यू अभियान छठे दिन भी जारी है। आज मंगलवार यानी 6 अगस्त को करीब 150 स्थानीय लोगों को श्री केदारनाथ से भीमबली के लिए एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की देखरेख में रवाना किया गया है। जंगलचट्टी से भी 161 लोगों को एनडीआरएफ द्वारा चीरबासा पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  HIMS जौलीग्रांट ने रचा नया इतिहास, MBBS की 250 सीटों से चिकित्सा शिक्षा को मिली नई रफ्तार

सेना द्वारा सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर बनाए गए पैदल पुल का निर्माण पूरा होने से रेस्क्यू एवं राहत कार्यों में बड़ी राहत मिली है। आज प्रातः सुबह 10 बजे तक केदारघाटी में मौसम ठीक नहीं रहा, जिससे विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों को धामी सरकार का बड़ा उपहार, बनेगा देश का पहला 'अग्निवीर सेल'

केदारघाटी में सड़क एव पैदल मार्गों के पुनर्स्थापन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर पीडब्लूडी की टीम की निगरानी में पैदल यात्रा मार्गों का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच भी वाशआउट एरिया एवं अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों पर कार्य शुरू हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में हरेला पर्व पर हरित संकल्प, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

The Latest

To Top