उत्तराखंड

SGRRU परिवार का गौरव: गोपेश्वर के आलेख परमार ने प्रथम प्रयास में हासिल किया IIT मुंबई में प्रवेश

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) परिवार के लिए गर्व का क्षण है। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के मेधावी छात्र आलेख परमार ने प्रथम प्रयास में जेईई एडवांस्ड-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश प्राप्त किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर विश्वविद्यालय एवं विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

SGRRU के प्रेसीडेंट महंत देवेन्द्र दास महाराज ने आलेख परमार, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है तथा आलेख की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने बताया कि आलेख शुरू से ही प्रतिभाशाली, मेहनती और अनुशासित छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2026 की सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। शैक्षणिक उत्कृष्टता और निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने पहली ही कोशिश में देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

सुदूर पर्वतीय क्षेत्र गोपेश्वर से निकलकर आईआईटी मुंबई तक का सफर तय करने वाले आलेख परमार आज उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधन भी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे बाधा नहीं बन सकते। SGRRU परिवार ने विश्वास जताया कि आलेख की सफलता प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

The Latest

To Top