उत्तराखंड

Politics: टिकट कटने की सुगबुगाहट से चिंतित MLA साहब,क्षेत्र में जिसकी अच्छी साख,टिकट उसी के लगेगा हाथ

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार टिकट कटने की सुगबुगाहट से कई विधायक चिंतित हो रहे हैं। इस बार क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन एवम जनता के बीच अच्छी साख रखने वाले विधायकों को टिकट देने के लिए पार्टी हाईकमान विचाराधीन है।

टिकट कटने की लगातार आ रही न्यूजों से कुछ विधायक पार्टी में लगातार सांठगांठ बिठाने को लेकर जोर आजमाइश कर रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऐसे विधायक फायदे में रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब से लोकभाषाओं को डिजिटल संजीवनी, 'आखर' ऐप का लोकार्पण

भारतीय जनता पार्टी 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है। इसको लेकर भाजपा के तमाम फीडबैक, विधायकों का अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन,जनता के बीच छवि रोड़ा बन सकती है। यह बात अब पार्टी हाईकमान भी समझने लगी है। यही वजह है कि कई विधायकों के टिकट कटने की उड़ती उड़ती बातें सामने आ रही हैं।
वंही वर्तमान विधायकों का टिकट काटने पर तमाम फीडबैक भी लिए जा रहे हैं कि इससे क्या लाभ औऱ हानि होगी। तमाम ऐसे विधायक जो चिंतित हैं टिकट कटने के बारे में जानकारी लेने के साथ ही क्षेत्र में अपना बेहतर से बेहतर प्रदर्शन दिखाने लगे हैं, जिनका असर क्षेत्रों में दिखने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर सर्जरी की नई तकनीकों पर मंथन, विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध

 

117 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top