उत्तराखंड

राजनीति: शहीद सीडीएस विपिन रावत के परिवार को भाजपा ला सकती है चुनावी रण में,,,

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। वहींं, पिछले साल दिसंबर में हुए तमिलनाडु के कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 सहयोगी शहीद हो गए थे। मूलतः उत्तराखंड के रहने वाले सीडीएस रावत की दिली इच्छा थी कि वो रिटायरमेंट के बाद अपने प्रदेश उत्तराखंड लौट जाएं और यहीं आकर बस जाएं। यही नहीं, इसके लिए सीडीएस रावत बकायदा देहरादून में अपना घर भी बनवा रहे थे, लेकिन अचानक हुए हादसे के कारण उनकी सारी प्लानिंग धरी रह गई। वहीं, रावत की याद को अब बीजेपी अलग अंदाज में जिंदा रखना चाहती है और वो है उनके परिवार को राजनीति से जोड़ना।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

हालांकि कुछ दिन पहले ही स्व. जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने देहरादून में बीजेपी ज्‍वाइन की थी, लेकिन वो चुनाव लड़ने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी ने अब सीडीएस जनरल बिपिन रावत की बेटियों को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भेजा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी जनरल रावत की दो बेटियों में से किसी एक को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड की किसी सीट से अपना उम्मीदवार बनाना चाहती है, जिसके लिए बेटियों की हामी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

सीडीएस स्व. बिपिन रावत की दो बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी वाली बेटी कृतिका मुंबई में रहती हैं।  कृतिका की शादी भी हो चुकी है. जबकि छोटी बेटी तारिणी दिल्ली हाईकोर्ट में बतौर वकील प्रैक्टिस कर रही हैं। ऐसे में बीजेपी को इंतजार है कि जो भी चुनाव लड़ने की हामी भर देगी, उसे मैदान में उतार दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

सूत्रों के मुताबिक, दिवंगत जनरल बिपिन रावत की बेटियों को चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ने प्रस्ताव भेजा है। उनकी हामी आने पर बीजेपी देहरादून की डोईवाला या कोटद्वार सीट से उन्हें चुनाव मैदान में उतार सकती है। इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान अभी नहीं किया है। ऐसे में सैन्य बाहुल वाली इन दोनों सीटों पर जनरल बिपिन रावत के पारिवारिक सदस्य को उतारने की योजना है।

 

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top