उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना

देहरादूनः देहरादून. उत्तराखंड में आसमान और हवाओं से कड़ाके की सर्दी ही बह रही है। तो मौसम विभाग कह रहा है कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है। इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। इसी के तहत आज पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। 2,000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पूर्वानुमान जताते हुए चेतावनी जारी की है कि देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं शीत लहर की संभावना है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। कई जिलों में रात के पारे में आ रही गिरावट के चलते ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा/गर्जन के साथ होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 15°C तथा 9°C के बराबर रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top