उत्तराखंड

खोज:रहस्यमयी स्थिति मे टिहरी से गायब हुए स्कूली बच्चे,खोजबीन मे जुटी पुलिस,,

टिहरी। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चे लापता हो गए है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूल के लिए निकले थे,लेकिन वह न स्कूल पहुंचे और न ही घर वापस लौटे हैं। बच्चों के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद से उनकी तलाश जारी। पुलिस ने आमजन से बच्चों के मिलने पर सूचना देने की  अपील की है वहीं लापता होने के बाद उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  फंगल संक्रमण के खिलाफ हिम्स जौलीग्रांट की निर्णायक पहल, राष्ट्रीय मंच पर जुटे चिकित्सा जगत के दिग्गज

बता दें कि टिहरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि जनपद टिहरी से दिनांक 19.09.2022 से  दो बच्चे  आशीष कंडवाल उर्फ साहिल पुत्र राम सिंह निवासी म 0 न 0 35/5 ई ब्लाक नई टिहरी कोतवाली नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल , रक्षित पंवार पुत्र रमेश पंवार निवासी मेन मार्केट नई टिहरी कोतवाली नई टिहरी , जनपद टिहरी गढ़वाल बिना बताये कहीं चले गये है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों को धामी सरकार का बड़ा उपहार, बनेगा देश का पहला 'अग्निवीर सेल'

 

हुलिया गुमशुदा आशीष कंडवाल उर्फ साहिल : उम्र 15 वर्ष रंग गोरा कद करीब 5 फुट कान्वेंट स्कूल की ड्रेस पहने है । हुलिया गुमशुदा रक्षित पंवारः- उम्र 15 वर्ष रंग गोरा कद करीब 5 फुट कान्वेंट स्कूल की ड्रेस पहने है । टिहरी पुलिस ने अपील की है कि यदि उक्त गुमशुदा बच्चों के सम्बन्ध में किसी को कोई जानकारी प्राप्त होती हो तो कृपया निम्न मोबाइल नम्बरों 9411112975 , 9193022666 , पुलिस कन्ट्रोल रुम- 112 , पर सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  मालदेवता से गूंजा हरियाली का संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का भव्य आगाज
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top