उत्तराखंड

तीर्थयात्रियों को सेल्फी लेना पड़ गया भारी; पांव फिसलने से मंदाकिनी नदी गिरा, VIDEO

Advertisement

केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग के रामबाड़ा में एक यात्री को सेल्फी लेना भारी पड़ गया। मंदाकिनी नदी के ऊपर बने पुल से सेल्फी लेते समय यात्री अपना बैलेंस खो बैठा और मंदाकिनी नदी में जा गिरा। गनीमत रही की यात्री ना तो नदी के तेज बहाव में बहा और ना ही गंभीर चोटें आई। इस बीच यात्री मदद के लिए चिल्लाता रहा।  यात्री नदी के बीच में काफी देर तक फंसा रहा और मदद की गुहार लगाता रहा। गनीमत यह रही की उक्त यात्री नदी की तेज धारा में नहीं बहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून से लौटे सीएम धामी ने इन्वेस्टर सम्मिट की तैयारियों की निरीक्षण की प्रक्रिया को यहाँ से मार्गदर्शन किया है।

बाद में यात्री के अन्य साथियों के अलावा आसपास के लोगों ने रस्सी के सहारे यात्री को जान जोखिम में डालते हुए बाहर निकाला। जिसके बाद यात्री की सांस में सांस आई। बता दें कि कई बार यात्री सेल्फी के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं, जिससे वो हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसलिए सेल्फी लेते समय लोगों को सावधानी का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  एनर्जी कांक्लेव शुरू, बड़ी संख्या में उद्योगपति ले रहे इन्वेस्टमेंट की रुचि

Most Popular

To Top