उत्तराखंड

दहशत: ऋषिकेश मे यंहा गुलदार की दहशत के बीच मगरमछ भी कर रहा विचरण

ऋषिकेश। ग्राम सभा खदरी खड़क माफ़ में वन्यजीवों की आमद में एक नाम और जुड़ गया। यहां गुलदार, नील गाय, बारह सिंघा सहित जंगली हाथी की आमद लगातार बनी रहती है। तीन दिवस पूर्व गुलदार ने पॉलिटेक्निक संस्थान के आवासीय परिसर में एक गाय को हमला कर मार दिया था। अब स्वतंत्रता दिवस की सुबह अमृतसरोवर के निकट सुबह भ्रमण पर निकले ग्रामीणों को सरोवर के निकट एक मगरमच्छ आराम करता दिखाई दिया। सुबह भ्रमण पर निकले जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य पर्यावरण सचेतक विनोद जुगलान ने मगरमच्छ की वीडियो बना ली। उन्होंने कहा कि गंगाजी को हमारे वेद पुराणों में मकर वाहिनी कहा गया है। गंगाजी में मगरमच्छ सदियों से रहते आ रहे हैं।जबकि यमुना जी में कच्छप अधिक पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि गंगाजलस्तर बढ़ने और बाढ़ आने से मगरमच्छ सहित कई जीव सहायक नदी नालों की ओर शरण लेने लगते हैं। ऐसे में यह भी बहकर आ गया होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना का सफल संचालन, THDC ने बढ़ाया देश का मान

इससे पूर्व भी यहाँ पॉलिटेक्निक के समीप तीन वर्ष पूर्व सीवरेज नाले में कई दिनों तक मगरमच्छ दिखाई देता रहा है। उन्होंने स्थानीयों से अपने पाल्यों को सुरक्षा के दृष्टिगत गंगाजी में यहाँ स्नान करने पर रोकने का आग्रह किया है। साथ ही प्रसाशन से यहाँ चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।मगरमच्छ दिखाई देने की खबर लगते ही यहाँ ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ज्यादा भीड़ और शोर के चलते मगरमच्छ नदी में प्रवेश कर गया। भीड़ कम होते ही फिर से बाहर आगया। मौके पर धर्म सिंह भण्डारी, प्रकाश पटवाल, मोहन सिंह रावत, मनवर सिंह, बलबीर पुण्डीर, निर्मला देवी, रजनी पटवाल, आयुष्मान पटवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मगरमच्छ के दीदार किये। मगरमच्छ की सूचना वनविभाग को दे दी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top