उत्तराखंड

खास पट्टी के छाम में केंद्रीय विद्यालय की उम्मीद जगी,शासन ने मांगा प्रस्ताव

 

 

 

—-दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्र के बच्चों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर, विसंगतियां दूर कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश

 

 

 

 

टिहरी/देवप्रयाग। विकासखंड देवप्रयाग के ग्राम छाम, पट्टी हिंडोलाखाल में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की दिशा में शासन स्तर से हुई पहल ने क्षेत्रवासियों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है। उत्तराखण्ड शासन के माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-5 ने 22 जून 2026 को जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल को पत्र भेजकर केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

ग्राम छाम में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होने से छाम सहित आसपास के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त होगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना पहाड़ में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने वाली ऐतिहासिक पहल साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अनिता ममगाईं की पहल से पुनर्जीवित हुई भारत विकास परिषद की शाखा, सेवा को मिलेगी नई रफ्तार

 

शासन की ओर से जिलाधिकारी से अपेक्षा की गई है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से इंगित की गई विसंगतियों का शीघ्र निराकरण कराया जाए। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में मंत्री सुबोध उनियाल ने टेका मत्था, स्वास्थ्य सेवाओं पर श्रीमहंत देवेंद्र दास से मंथन

 

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण जनहितकारी प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा बताई गई सभी कमियों एवं औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाए।

 

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन, संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से ग्राम छाम में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का सपना जल्द साकार होगा। उनका कहना है कि यह विद्यालय केवल छाम ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और बेहतर भविष्य का नया केंद्र बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में मंत्री सुबोध उनियाल ने टेका मत्था, स्वास्थ्य सेवाओं पर श्रीमहंत देवेंद्र दास से मंथन

 

–क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी

 

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर शासन स्तर पर हुई कार्रवाई से ग्राम छाम और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि प्रस्ताव की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर विद्यालय स्थापना की दिशा में ठोस निर्णय लिया जाएगा।

The Latest

To Top