उत्तराखंड

Operation Ajay: इजरायल से सुरक्षित लौटे उत्तराखंड के दो नागरिक, सरकार को कहा धन्यवाद

Hamas Israel War हमास और इजरायल के युद्ध को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इजरायल में फंसे विभिन्न देशों के नागरिक सुरक्षित वतन वापसी की कोशिश कर रहे हैं। भारत सरकार ने भी इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है। ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत 212 भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। इजरायल से 212 भारतीयों का जो दल भारत पहुंचा उनमें उत्तराखंड के भी दो नागरिक शामिल हैं। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। दोनों ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का धन्वाद दिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

विशेष विमान से लाया गया दिल्ली

शुक्रवार सुबह इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- आरती जोशी और आयुष मेहरा को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। उनके सकुशल वापस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गए। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इज़राइल से भारत लाए जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में व्यवस्था की गई है। यहां से उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है।  लगभग 18, 000 भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश सुरक्षित ला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  20 नवंबर को ऋषिकेश में सजेगी इगास की भव्य महफिल, जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम के जागरों से गूंजेगा IDPL मैदान

उत्तराखंड सरकार ने की विशेष व्यवस्था

उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली में इजरायल से लौटने वाले अपने नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। स्थानिक आयुक्त उत्तराखंड सरकार द्वारा इजराइल से भारत वापस लाये जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया जा रहा है।  इन नागरिकों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में आने, खाने इत्यादि की व्यवस्था की गई है. इसके बाद उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। लगभग 18,000 भारतीयों के इजराइल में फंसे होने का अनुमान है। भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश सुरक्षित वापस ला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में प्रीतम सिंह ने टेका मत्था, 140 करोड़ के बकाये पर सरकार को घेरा

The Latest

To Top