Uncategorized

पौष्टिक और संतुलित भोजन ही स्वस्थ जीवन का आधार: डॉ. विजय धस्माना

देहरादून। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में बीमारियों को रोकने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने में पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

सोमवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आहार विज्ञान विभाग की ओर से “सभी के लिए पौष्टिक आहार“ विषय पर आहार प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने किया। डॉ.धस्माना ने कहा कि पौष्टिक और संतुलित भोजन स्वस्थ जीवन का आधार है। बदली जीवनशैली के चलते हमारा खानपान भी दूषित हुआ है। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाने का उद्देश्य उत्तम स्वास्थ्य के लिये पोषण के महत्व के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें 👉  महंत इंदिरेश अस्पताल: आध्यात्मिक नेतृत्व से प्रेरित स्वास्थ्य सेवा

एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में शिक्षित करना और लोगों में स्वस्थ खाने की आदतों को प्रोत्साहित करना है। अच्छा पोषण महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से भारत जैसे देश में, जहां कुपोषण एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेमचंद्र पाण्डे के निर्देशन में आहार विज्ञान विभाग की ओर से प्रीति, रंजिता, पल्लवी व नेहा ने विभिन्न बिमारियों में दिए जाने वाले पोषक भोजन से संबंधित स्टॉल लगाए गए। इसमें मौजूद लोगों को बताया गया कि किस प्रकार हम बिमारियों में सही आहार लेकर जल्दी स्वस्थ हो सकते है। आहार विशषेज्ञ द्वारा यह भी बताया गया कि एक सम्पूर्ण आहार गर्भ में पल रहे शिशु से लेकर उसकी वद्धावस्था तक एक अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking:- ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले। पढ़िए एक किल्क में

इस अवसर पर महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेन्द्र चौहान, डॉ. ऐके देवराड़ी, डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. दीपक गोयल, डॉ. विकास चंदेल, डॉ. भावना, डॉ. आरएस सैनी, डॉ. शहबाज अहमद, डॉ. मोहम्मद अकरम आदि उपस्थित रहे।


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473

The Latest


Warning: Undefined variable $html in /home/u191003374/domains/thethpahadi.in/public_html/wp-content/plugins/custom-banners/custom-banners.php on line 473
To Top