उत्तराखंड

उपनल के तहत अब नौकरी के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन…

देहरादून: उत्तराखंड वीर भूमि है। यहां ज्यादातर सेना के जवान और उनके परिजन रहते है। ऐसे में पूर्व सैनिकों और उन पर निर्भर परिवार वालों के लिए जरूरी खबर है। उपनल में अब नौकरी के लिए दर -दर नहीं भटकना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि अब उपनल के तहत घर बैठे बस एक क्लिक से अस्थाई रोजगार पा सकतै है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक उपनल की वेबसाइट http://www.upnl.co.in में मौजूद नई सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर पूर्व सैनिक या उनके आश्रित नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ी जानकारी के लिए पूर्व सैनिक मेल upnl_haldwani@rediffmail.com पर मेल या 7088834030 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

गौरतलब है कि उपलन के जरिए उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लि., पिटकुल, जल विद्युत निगम, राज्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन, सतलज जल विद्युत निगम सहित कई विभागों और संस्थानों में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को नौकरी मिलती है। वर्तमान में उत्तराखंड में 20 हजार से ज्यादा लोग सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग
137 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top