उत्तराखंड

बॉबी कटारिया पर अब उत्तराखंड पुलिस करेगी बड़ी कार्रवाई, दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: देहरादून की सड़कों पर जाम छलकाने वाले बॉबी कटारिया पर अब उत्तराखंड पुलिस बड़ी कार्रवाई करने वाली है। रिपोर्टस की माने तो डीजीपी अशोक कुमार ने एसएसपी देहरादून को बाबी पर 25 हजार रुपये इनाम और कुर्की की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बॉबी की तलाश में धरपकड़ में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून में सड़क पर शराब पीने का आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया अंडरग्राउंड हो गया है। उसकी तलाश में देहरादून पुलिस ने कई जगह छापेमारी की हैं। मगर, उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसने बुधवार को न्यायालय में भी संपर्क नहीं किया है। बताया जा रहा है कि बॉबी ने मंगलवार को सरेंडर करने की इच्छा जताई थी। लेकिन सरेंडर नहीं किया। दून पुलिस हरियाणा में गिरफ्तारी के लिए पहुंची पर कटारिया नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

ऐसे में अब पुलिस उसकी कुर्की के लिए वारंट हासिल करने की तैयारी भी पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि बॉबी कटारिया के खिलाफ आइटी एक्ट सहित कई धाराओं में कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। नोटिस देने के वाबजूद वह अब तक पेश नहीं हुआ। दूसरी ओर इस बीच दो दिन पहले ही बाबी कटारिया कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी दाखिल की, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। जबकि सारा दिन पुलिस कोर्ट के परिसर में उसकी घेराबंदी करती रही।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

 

45 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top