उत्तराखंड

छात्र जीवन का एक प्लेटफॉर्म है राष्ट्रीय सेवा योजना : रेखा आर्य



महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडी महिला छात्रों के लिए गणतन्त्र दिवस परेड (मध्य क्षेत्र) से पूर्व आयोजन में की शिरकत, कहा विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है

हरिद्वार – सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार में स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय का दौरा किया, जहां प्रति-कुलपति डॉ. चिन्मय पांड्या ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद, एक शुभारंभ समारोह के साथ दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति ने उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इसे याद रखना महत्वपूर्ण है कि राष्ट्रीय सेवा योजना का पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्य क्षेत्र) का आयोजन कुल 9 दिनों तक चलेगा, और इसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है, जो विद्यार्थियों को जीवन जीने का सही तरीका बताता है और उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए, उसके बारे में अवगत करवाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है और सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलकर देश को उन्नति व प्रगति के रास्ते पर आगे लेकर जाना है व हमें सब को साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का नारा भी यही है कि मैं नहीं, पहले आप। राष्ट्रीय सेवा योजना का कोई धर्म नहीं है बल्कि यह सब के साथ समान व्यवहार करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों और अज्ञानता को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है। साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यों से आये प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना(लखनऊ) वीएस कबीर, कुलपति शरद पांधी सहित विश्वविद्यालय के अध्यापकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें 👉  समस्याः गंगोत्री हाईवे पर आया फिर भारी मलबा-बोल्डर, भटवाड़ी और गंगनानी के बीच हुआ बंद

Most Popular

To Top