उत्तराखंड

सम्मान: वन मंत्री के जन्म दिवस पर पर्यावरण का संदेश दे डाला नरेंद्रनगर वन प्रभाग ने,,

टिहरी राजशाही के दमन के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीद श्रीदेव सुमन की 78वीं पुण्य तिथि  और वन मंत्री सुबोध उनियाल के जन्मदिन पर वन विभाग ने अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी। वन मंत्री की पूर्व संध्या पर अमृत सरोवर में वन विभाग तथा अभियान संस्था के संयुक्त प्रयास से कमल की पौध अर्पित की गई। साथ ही इस अवसर पर मंत्री को समर्पित परिजात वाटिका की स्थापना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अजित डोभाल पर टिप्पणी से भड़की भाजपा ऋषिकेश, राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन मंत्री ने अपने जन्मदिन पर परिजात के 21 वृक्षों का रोपण किया। साथ ही वन मंत्री द्वारा अभियान संस्था नामक एनजीओ तथा वन विभाग के सहयोग से एक अभियान वाटिका का लोकार्पण किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त संस्था के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने पूर्वजों के नाम से अपने या जन्म दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

इस दौरान वन मंत्री ने शिवपुरी रिवर फ्रंट में हुए कार्य के लिए मनमोहन सिंह बिष्ट उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं दुल्लप भण्डारी को सम्मानित किया। सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों को रोजगार की ओर जोड़ने के लिए यह शिवपुरी रिवर फ्रंट हेतु बहुत ही उत्तम स्थल है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

इस अवसर पर धर्म सिंह मीणा, शिक्षक भर्ती वृत्त, अमित कंवर प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्रनगर ,वन प्रभाग किशोर नौटियाल, उप प्रभागीय वन अधिकारी विवेक जोशी, वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट, कल्याण संस्था एवं चंद्र मोहन भट्ट सचिव अभियान संस्था मौजूद रहे।

87 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top