उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा पर जाने से पहले जरूर करें यह काम, नहीं होगी परेशानी

केदारनाथ धाम के दर्शन 25 अप्रैल को खोल दिए गए हैं। धाम में दर्शन को दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, एमपी, यूपी सहित देश-विदेश से तीर्थ यात्री दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। धाम में तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में अब तीर्थ यात्रियों को सलाह दी जाती है कि केदारनाथ धाम पर जाने से पहले यह काम अवश्य कर लें। ऐसा नहीं करने पर तीर्थ यात्रियों की सर्द रातों में बाहर रात बाहर गुजर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हिम्स की वैश्विक उड़ान: टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में चमका उत्तराखंड, डॉ. विजय धस्माना के नेतृत्व को मिली अंतरराष्ट्रीय मुहर

 

दरअसल, अगर आप केदारनाथ धाम यात्रा पर आ रहे हैं तो यात्रा पर जाने से पहले होटल बुकिंग का विशेष ध्यान रखें। केदारनाथ धाम में लगातार मौसम खराब होने की वजह से ठहरने की बेहतर व्यवस्थाएं नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रशासन लगातार इंतजाम करने में जुटा है किंतु लगातार हो रही बर्फबारी से तैयारियों में मुश्किलें हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कमाल, 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर महिला को दी नई ज़िंदगी

 

पहले दिन ही कई लोगों को ठहरने की पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी। केदारनाथ में पहले दिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग पहुंच गए। बर्फबारी के बीच लोगों को सबसे बड़ी परेशानी रात्रि ठहरने की हुई। हालांकि प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में केदारनाथ धाम में 5 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्दिरेश अस्पताल ने निभाया मानवता का धर्म, लाल पुल हादसे के घायलों को मिला निःशुल्क जीवनदान

जबकि, यहां इससे भी ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड सहित केदारनाथ धाम में आने वाले दिनों में यदि मौसम इसी तरह रहा तो और भी मुश्किलें हो सकती है। ऐसे में देश-विदेश से उत्तराखंड पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को सतर्क रहने की हिदायत दी जाती है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन-पुलिस भी तैयार है।

The Latest

To Top